अलवर : ट्यूशन पढ़ने गई 12वीं की छात्रा का अपहरण कर 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By: Pinki Wed, 25 Nov 2020 10:04:12

अलवर :  ट्यूशन पढ़ने गई 12वीं की छात्रा का अपहरण कर 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) के तिजारा थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर 3 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तिजारा थानाधिकारी जितेन्द्र नावरिया ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह 11 नवंबर को ट्यूशन करने के लिए तिजारा आई हुई थी। उसी दौरान पीड़िता के पास गांव का ही युवक नवीन आया। उसने छात्रा से कहा कि उसे उसके पिता ने बुलाया है। छात्रा ट्यूशन सेंटर से बाहर आई तो नवीन और उसका साथी कमल सिंह उसका मुंह बंदकर बाइक पर बिठाकर ले गए। उसके बाद उन्हें रास्ते मे चरत सिंह मिल गया। बाद में तीनों युवकों ने एक अनजान जगह ले जाकर उसके साथ बारी बारी से रेप किया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया कि उसके पिता को जान से मार देंगे।

वारदात के बाद पीड़िता इस कदर सदमे में आ गई। वह 10 दिनों तक परिजनों को कुछ भी नहीं बता पाई। बाद में जब वह नॉर्मल हुई तो उसने परिजनों को इस संबंध बताया। पीड़िता की तबीयत खराब होने के बाद उसे 12 नवंबबर को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह 16 नवंबर तक अस्पताल में भर्ती रही। सदमे में होने के कारण वह परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बता पाई। 22 नवंबर को पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच तिजारा पुलिस उपाधीक्षक कुशाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर और 3 कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

# बारां : शौच करने गई 20 साल की लड़की का अपहरण, 14 दिन तक किया दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com